Menu
blogid : 4435 postid : 123

यौन हमले की तैयारी में तीस मार खां

sach mano to
sach mano to
  • 119 Posts
  • 1950 Comments

वालीबुड फिल्मों को और क्या चाहिये। कम बोलो ज्यादा खुलो। यही हाल रियालटी शो के भी हैं। बिग बॉस को खुश रखो और अस्मित व वीणा की तरह चादर लपेटे रहो। देखो, कितने आफर आते हैं तुम्हारे पास। निर्माता-निदेशक लाइन लगाये रहेंगे। न्योता ही न्योता। अब स्लमडॉग मिलियनेयर से हालीबुड पहुंची भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो को सफलता चाहिये थी। नेम एंड फेम चाहिये था सो खुल गयी। शार्टकट अपनाया और तीन सौ फिल्म देने वाले निर्माता ने उसे थ्री डी स्टाइल में न्यूड कर दिया। इम्मोर्टल्स में उसे न्यूड व सेक्स सींस दिलाकर फिल्म का प्रोमो बना डाला। सफलता तय। यानी, सफल होना हो तो पहले विवादित बनो। खुलो। कपड़े उतारो। कुछ हॉट सीन दो। कुछ लिखो कुछ सुनाओ। आईपीएल पार्टी के दौरान क्या-क्या होता है। बड़ी-बड़ी पार्टियों में महिलायें कम कपड़ों में क्या करने आती हैं। पेज थ्री से आगे अब नया क्या है। लोग पूछ रहे हैं चीयरलीडर गैव्रिएला पास्कलोट्टो से, आगे क्या लिखेंगी। भला उसके पास लिखने को बचा क्या। वह तो आईपीएल गर्ल के तौर पर भारत रवानगी से पहले ही तय कर चुकी थी कि उसे क्या लिखना है। किस हद तक विवादित होना है। सो, शार्टकट अपनाया, लिखा और चली गयी। अब तो समय उसके खुलने का है। अफ्रीका जाने के क्रम में कॉफी पीने के लिये उसके पास पैसे नहीं थे। अब करण जौहर के साथ कॉफी की चुस्की लेगी। लोगों के सामने खुलेगी। एक भारतीय ने सीमा पर घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी से पूछा-ये अमेरिका को कैसे पता चल गया लादेन एबटाबाद में छुपा है। उस सज्जन ने कहा, अमेरिका के पास आधुनिक यंत्र है, तंत्र है, तकनीक है, सुविधा है जिससे वो व्हाइट हाउस में बैठे ही गलियों से लेकर बाजारों तक। नुक्कड़ से लेकर चौराहों तक। बड़े-बड़े आलीशान बंगलों, होटलों से लेकर झुग्गी-झोपडिय़ों तक। बच्चों के स्कूल बैग से लेकर किचन तक । घर-घर के कमरों तक में हो रही गतिविधियों को वो लाइव देख सकता है। बस, क्या था। भारतीय ने उस दिन से बाथरूम जाना छोड़ दिया। नहाना भूल गया। बीवी के साथ सोना भी बंद। क्या पता, अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा सब-कुछ देख रहा हो। भारतीय को पाकिस्तानी की बात में दम दिखा। उसे लगा यही वजह है, अमेरिकी अदालत ने आइएमएफ प्रमुख डोमिनिक स्ट्रॉस कान को जमानत नहीं दी। उसे जेल भेज दिया। आखिर, कान को तो अमेरिका पहले ही नंगे नहाते देख लिया था और जब बारी मैनहट््टन के होटल के उस कमरे में सफाई करने गयी महिला कर्मचारी पर उसने यौन हमला कर दिया, उसे ओरल सेक्स के लिये उकसाया, ओबामा ने सब-कुछ लाइव देखा और एयर पोर्ट पर उसे धर दबोच लिया गया। अब दुनिया हैरान हो कि परेशान, अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मंदी से उबरे न उबरे उससे ओबामा को क्या लेना। वो न्याय के पुजारी हैं, हनुमान भक्त हैं, महिला सशक्तीकरण के हिमायती हैं सो महिला की हित की बात करेंगे ही। अब भला हो फ्रांस की सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख व राष्ट्रपति के दावेदार स्ट्रॉस का कि इस उम्र में भी विवादित रहना चाहते हैं। पहले आइएमएफ के अफ्रीका कार्यालय में अपने अधीनस्थ कर्मचारी से यौन संबंध बनाया तो उस समय बतौर वित्त मंत्री थे, अब कुछ प्रमोशन चाहिये, राष्ट्रपति बनना चाहते हैं सो क्ंिलटन की राह पर हैं। बिल ने व्हाइट हाउस की कर्मचारी मोनिका लेविंस्की से सेक्स की बात न सिर्फ स्वीकारी बल्कि महाभियोग भी झेला। कैनेडी-मुनरो के भी खिस्से आम हैं। अब देखिये ना, इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बुर्लुस्कोनी फिलहाल एक सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं। कम उम्र की एक बेली डांसर करीमा को अपने आलीशान मकानों में होने वाली पार्टियों में सेक्स के लिये पैसे देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। अब जब, इटली हो, फ्रांस हो, अमेरिका हो सबके सब सेक्स स्कैंडल में फंसे हो। हर जगह यौन हमले हो रहे हों तो भला रूस कहां पीछे रहने वाला। वहां के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन एक कदम और आगे बढ़ाते हुये पत्नी से न सिर्फ तलाक ले ली है बल्कि पूर्व रूसी जिम्नास्ट एलिना काबाइवा को अपने पुत्र की मां भी बना डाला है। अब पूरे विश्व की बात हो जाये और भारतीय पीछे रहे ये कैसे मुमकिन। राजेश खन्ना इन दिनों लव में है। वैसे भी वे पहले अभिनेत्री अमीता की 15 साल की बेटी के साथ छेड़खानी कर चुके हैं। अपने निर्माता-निदेशक मधुर भंडारकर माडल प्रीति जैन को लीड रोल देने के बहाने यौन शोषण कर ही चुके हैं। यहां तक कि रेप व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। शाइनी आहूजा नौकरानी से दिल बहलाने लगे तो अनुपम खैर ममता कुलकर्णी की बहन को नहीं छोड़ा तो आदित्य पंचोली अपनी गर्ल फ्रेंड पूजा बेदी की नाबालिग नौकरानी को हवस का शिकार बना डाला। जैकी श्रॉफ तब्बू के साथ छेड़खानी की तो शक्ति कपूर समेत कई नामी कलाकार यौन शोषण के आरोप में नाम कमा चुके, बहुत कुछ बोल, लिख चुके हैं। ओसामा की मौत के बाद गैलप ने पूरे पाकिस्तान में एक सर्वे किया। सर्वे में सब के सब पाकिस्तानी यौन हमले से डरे हुये हैं। खासकर, एबटाबाद स्थित लादेन के ठिकाने से भारी मात्रा में पॉर्न वीडियो मिलने से पाकिस्तानी आशंका जता रहे हैं कि पांच बीवियों को खुश, संतुष्ट रखने वाला लादेन कहीं पूरे विश्व में यौन हमले तो नहीं करवाना चाहता था। महिला प्रेमी लादेन के मरने के बाद दुनिया आतंकी हमले की सोच रही हो पाकिस्तान में अर्ध सैनिक बलों के एक प्रशिक्षण केंद्र पर दो आत्मधाती हमले को उसी रूप में देख रही हो लेकिन अंदरखाने लादेन के साथी अमेरिका समेत पूरे विश्व में यौन हमला की तैयारी की योजना बना रहा हो। आखिर विवाद, सुर्खियों में रहने के लिये कुछ न कुछ तो करना ही होगा तीस मार खां की तरह।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to manoranjan thakurCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh